Facilities

संस्थान में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएँ

कार्यशालाएँ

संस्थान के प्रांगण में Electrician , Fitter एवं Sewing Technology व्यवसाय की उत्कृष्ट कोटि की कार्यशालाएं हैं जिनमें भारत सरकार के मानकों के अनुरूप मशीनरी एवं उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

पुस्तकालय

पुस्तकालय (Library) संस्थान के पुस्तकालय में व्यवसाय संबंधी तथा ज्ञानवर्धक पुस्तकों, पत्रिकाओं , समाचार पत्रों एवं सूचना के अन्य स्रोतों का अच्छा संग्रह उपलब्ध है, जहां बैठकर बच्चे पुस्तकों के माध्यम से मनोरंजन के साथ-साथ अपनी ज्ञान वृद्धि भी कर सकते हैं ।पुस्तकालय में पढ़ने हेतु नि:शुल्क पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

प्राथमिक चिकित्सा सुविधा

संस्थान में प्रशिक्षण एवं स्टाफ हेतु एन0सी0वी0टी0 के नियमानुसार प्रत्येक व्यवसाय में प्राथमिक उपचार इकाई (First Aid) उपलब्ध कराई गई है। प्रशिक्षण एवं स्टाफ के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संस्था में समय-समय पर उनकी जागरूकता हेतु ध्यान कक्षाएं (Meditation Classes) भी आयोजित की जाती हैं।

व्यायामशाला और इनडोर गेम्स

11. संस्था में व्यायाम तथा इंडोर खेल हेतु बुनियादी अवसंरचना (Basic Infrastructure) की स्थापना की गई है ,जिसमें प्रशिक्षु अपने खाली समय में इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

स्कॉलरशिप

संस्थान में प्रवेशित छात्र-छात्राएं भारत सरकार द्वारा मेधावी तथा आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग से आने वाले छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाओं का लाभ भी ग्रहण कर सकते हैं।

योग्य प्रशिक्षकगण

संस्थान में नियुक्त प्रशिक्षक अनुसंधान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में योग्य एवं अनुभवी हैं । वे नियमित रूप से कक्षाओं में प्रशिक्षुओं के साथ जुड़ते हैं, जिससे उनके अनुभव को और बेहतर बनाने के साथ-साथ उनका ज्ञानवर्धन किया जा सके।

Wi-Fi परिसर

संस्थान परिसर पूर्ण रूप से वाई-फाई युक्त है । ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की सुविधा के माध्यम से प्रशिक्षु एवं स्टाफ परिसर के भीतर कहीं से भी जरूरत पड़ने पर इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं।

ऑनलाइन शिक्षा एवं मॉक टेस्ट्स

पाठ्यक्रम समाप्त हो जाने के उपरांत परीक्षा से पूर्व बच्चों को मॉक टेस्ट तथा ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से परीक्षा संबंधी अति आवश्यक जानकारियां प्रदान की जाती हैं एवं नियमित अभ्यास कराया जाता है।

सरकारी योजनाओं का लाभ

संस्थान सरकार द्वारा समय-समय पर दी जाने वाली विशिष्ट योजनाओं जैसे कि लैपटॉप / टैबलेट योजना , सिलाई मशीन योजना आदि संबंधित जानकारियां भी बच्चों को देता रहता है ताकि बच्चे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

सांस्कृतिक आयोजन

संस्थान में समय-समय पर रंगारंग कार्यक्रमों एवं खेलकूद का आयोजन भी किया जाता है जिससे कि बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का मौका दिया जा सके।

अतिथि व्याख्यान

संस्थान में बच्चों के लिए विशेषज्ञों द्वारा गेस्ट लेक्चरर्स की कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है जिनमें मुख्यतः व्यक्तित्व विकास संबंधी (Personality Development) , रोजगार संबंधी (Employment), साक्षात्कार संबंधी (Interview), तनाव प्रबंधन संबंधी (Stress Management), संचार कौशल संबंधी (Communication Skills) आदि विषयों के माध्यम से बच्चों के तकनीकी विकास के साथ-साथ उनके मानसिक एवं सामाजिक विकास की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।

रोज़गार मेला

संस्थान में प्रवेश छात्रों को रोज़गार के अवसर सुलभ कराये जा सकें , इसके लिए समय-समय पर संस्थान अपने स्तर से रोज़गार संबंधी कैंपस का भी आयोजन करता है जिसमें विभिन्न कंपनियां ऑन द स्पॉट साक्षात्कार के माध्यम से उनकी कंपनी में काम करने के लिए तुरंत छात्रों का चयन कर लेती हैं । इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न शहरों और जिलों में लगाए जा रहे रोज़गार मेलों के बारे में भी छात्रों को नियमित रूप से जानकारियां दी जाती रहती हैं।

कंप्यूटर प्रशिक्षण

संस्थान में एक कंप्यूटर लैब (Computer Lab) भी है जहां संस्था में प्रवेशित छात्रों को न केवल सामान्य कंप्यूटर ज्ञान संबंधी जानकारी दी जाती है बल्कि छात्र , डी0सी0ए0 (DCA- Diploma in Computer Application) ए0डी0सी0ए (ADCA- Advanced Diploma in Computer Application) एवं सी0सी 0सी0 (CCC- Course on Computer Concepts) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर विशिष्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण भी प्राप्त कर सकते हैं।